
NEWS BY:- भरत विहान दुर्गम बीजापुर में 15 अगस्त 2025 का मुख्य समारोह, बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे मुख्य अतिथि
NEWS BY:- भरत विहान दुर्गम
बीजापुर में 15 अगस्त 2025 का मुख्य समारोह, बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे मुख्य अतिथि
बीजापुर। आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में इस वर्ष भी 15 अगस्त 2025 का स्वतंत्रता दिवस समारोह बीजापुर में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय के स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देंगे।
जिला प्रशासन ने समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टेडियम में मंच, बैठक व्यवस्था, सजावट, ध्वनि प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मार्च पास्ट और विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रदर्शितकी जाएंगी।










