शंकरैय्या मडवी बोले:-आवापल्ली क्षेत्र के लिए फायदेमंद है ये बजट।

NEWS BY-भरत दुर्गम【VIHAAN】

 

शंकरैय्या मडवी बोले:-आवापल्ली क्षेत्र के लिए फायदेमंद है ये बजट।

बीजापुर:-आवापल्ली क्षेत्र के जिला पंचायत उम्मीदवार शंकरैय्या मडवी ने शनिवार को पेश हुए केंद्रीय बजट की सराहना की.शंकरैय्या ने कहा कि “केंद्रीय बजट 2025-26” में नरेंद्र मोदी का वह वचन फिर से पूरा हुआ है कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हे मोदी जी पूछते हैं.शंकरैय्या ने कहा कि समाज के मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक है. यह भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज है. स्वतंत्र भारत के इतिहास के चंद ऐतिहासिक बजटों में से यह एक है.आवापल्ली क्षेत्र से

आवापल्ली क्षेत्र के प्रत्याशी शंकरैय्या मंडवी ने भाजपा सरकार का जताया आभार।

जिला पंचायत प्रत्याशी शंकरैय्या मडवी ने आगे कहा कि देश के टैक्स पेयर और मध्यम वर्ग का सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है, जिसकी कल्पना भी लोगों को नहीं थी. कांग्रेस की सरकार में जहां सालाना  लाख रुपए की आय पर टैक्स लगता था, मोदी जी की सरकार में सालाना 12 लाख रुपए की आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा.यह आवापल्ली क्षेत्र-सहित हमारे प्रदेश के करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों को इससे सीधा लाभ पहुंचाने वाला फैसला है.वही आगे शंकरैय्या बोले-आवापल्ली क्षेत्र की तरफ से मोदी सरकार को हम सारे युवाओं,महिलाओं बुजुर्ग एवम व्यपारियो सहित किसान के हित मे रहने पर है बजट जिसके लिए हम लोग देश के प्रधानमंत्री सहित भाजपा की मोदी सरकार का आभार जताते है।

 


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close