
NEWS BY:-BHARAT VIHAAN DURGAM
लेखिका डॉ. ओमेश्वरी नूतन का ‘भारतीय अशोक अवार्ड’ के लिए चयन, 30 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह
बीजापुर लेखिका डॉ. ओमेश्वरी नूतन को ‘भारतीय अशोक अवार्ड’ सम्मान समारोह के लिए चयनित किया गया है। लक्ष्मी प्रकाशन के अनुसार, साहित्य सेवा पुरस्कार परिषद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह 30 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में होगा।आपको बता दे कि डॉ ओमेश्वरी नूतन बीजापुर जिले के नैमेड के रहने वाले है।डॉ ओमेश्वरी नूतन के चयन होने पर क्षेत्र और परिवार के लोगो मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ।लक्ष्मी प्रकाशन ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रकाशन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि उनकी लेखनी साहित्य जगत को निरंतर समृद्ध करती रहेगी और वे अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देती रहेंगी।
साहित्य जगत से जुड़ी डॉ. ओमेश्वरी नूतन को इस सम्मान समारोह के लिए चयनित किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह सम्मान समारोह साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
आपको बता दु डॉ ओमेश्र्वरी नूतन ने कई खिताब अब तक लिख चुके है ,जिसको लेकर कई बड़े स्तर पर उसकी चर्चा भी हुई जिसके वजह से उन्हें अलग अलग स्तर से लोगो के द्वारा प्रोत्साहित भी किया गया है।अब देश की राजधानी दिल्ली में यह सम्मान उनके लिए अहम माना जा रहा है।चुकी राजधानी में सम्मान मिलना वो भी छत्तीसगढ़ के बेहद दूरस्थ जिला में रहने वालों के अंतसम्मान से बढ़कर कोई चीज नही होती है।ये सम्मान की घोषणा के बाद डॉ ओमेश्वरी बताती है अब तक जो उन्होंने जो देखा फिर समझा उसके बाद जिया तब जाकर उन्होंने कई खिताब लिखा जिसकी चर्चा लोगो को मनमोहीत कर देती है।यही वजह है कि इनकी लिखी हुई खिताबे लोग खरीदकर अब पढ़ने लगे है और पढ़ने बाद अपनी प्रेम और स्नेह भी लोगो के द्वारा भेजी जा रही है।लोगो के द्वारा जो प्रेम मिल रही है वही प्रेम मेरी ताकत बन रही है ।जिसके वजह से मैं नई नई सोच के साथ अनुभव लेते खिताब लिखनी के संभल देती है।











