बीजापुर के नए कलेक्टर कौन है पढ़िए विहान बस्तर में।

NEWS BY:- भरत विहान दुर्गम

विश्वदीप ने संभाली बीजापुर कलेक्टर की कमान।

“शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे” — अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश

अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने किया स्वागत।

बीजापुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर जिले के प्रशासनिक कार्यों, विभागीय योजनाओं तथा वर्तमान चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों से सरकार की योजनाओं पर समीक्षा
कलेक्टर  विश्वदीप ने कहा कि बीजापुर जैसे चुनौतीपूर्ण जिले में कार्य कर रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग पूरी तन्मयता और उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

सुशासन तिहार शिविरों में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश*

बैठक में वर्तमान में संचालित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक लाभान्वित हो सकें। उन्होंने मौके पर ही अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

“बस्तर मुन्ने” और “नियद नेल्लानार 2.0” की हुई समीक्षा

कलेक्टर  विश्वदीप ने “बस्तर मुन्ने” एवं “नियद नेल्लानार 2.0” अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि शत-प्रतिशत सैचुरेशन प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने शिविरों के दौरान पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जनगणना 2026 और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस।

बैठक में जनगणना 2026 की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
बैठक में अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, सभी अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।आपको बता दु की विश्वदीप 2019 बैच के आईएएस अधिकारी है वही तत्कालीन कलेक्टर संबित मिश्रा 2018 बैच के आईएएस अधिकारी थे।पहली पोस्टिंग कलेक्टर के तौर पर विश्वदीप को बीजापुर में कमान मिली है।कलेक्टर की परफॉर्मेंस अगर अच्छी रही तो सरकार आईएएस अधिकारी को दुसरे जिले में भी कलेक्टर के तौर पर प्रसासनिक तबादला करके भेजती है।

 

 

विहान bastar on YouTube में पोडकास्ट मिलेगी आप यूट्यूब में जाये और एक से एक स्टोरी देखिये और अगर स्टोरी मेरी पोडकास्ट पसन्द आये तो subscribe करिए।


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close