
News by:-Bhrat vihaan durgam:-Jhiram Ghati Case: 10 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 आरोपी दोषी करार
जगदलपुर। झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले में NIA कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है।
![]()
जानकारी के मुताबिक, झीरम घाटी हमले से जुड़े प्रकरण में NIA की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सामने आया है। अदालत ने मामले में आरोपी बनाए गए 10 लोगों को दोषी पाया है।
दोषी करार दिए गए 10 आरोपी
- प्रमिला कोडियाम उर्फ ज्योति
- बंजामी उर्फ सन्ना
- अयाता मरकाम उर्फ अयाता माड़कम
- मुक्का मंडावी
- मड़ाकामी देवा
- कवासी कोसा
- चौतू उर्फ मुन्ना
- कोसा कवासी
- महादेव नाग
- सुमित्र
झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्सली हमलों में शामिल रहा है। इस मामले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं समेत कई लोगों की मौत हुई थी। लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया के बीच NIA कोर्ट का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल अदालत के फैसले के बाद आरोपियों को क्या सजा सुनाई जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।










