
NEWS BY:-BHRAT VIHAAN DURGAM|महार समाज महिला संगठन की पुरानी कार्यकारिणी होगी भंग, 20 सितंबर को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव
NEWS BY:-भरत विहान दुर्गम
महार समाज महिला संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी होगी भंग, 20 सितंबर को नई कार्यकारिणी का चुनाव
बीजापुर। महार समाज जिला इकाई बीजापुर की महत्वपूर्ण बैठक आज अम्बेडकर भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला इकाई के पदाधिकारियों, समाज के संरक्षकों, वरिष्ठजनों एवं समाज के लोगों ने सहभागिता की।

बैठक में समाज को नई दिशा देने, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान महार समाज महिला संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

समाज के अध्यक्ष एवं संरक्षकों की सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 सितंबर को महार समाज महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव के माध्यम से महिला जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।
वहीं आगामी चुनाव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज के सदस्यों में नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और सभी की नजरें 20 सितंबर को होने वाले चुनाव पर टिकी हुई हैं।
बैठक में आने वाले समय में युवा प्रकोष्ठ सहित अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियों के गठन को लेकर भी वरिष्ठजनों ने मंथन किया। समाज के लोगों ने महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत कर समाज को नई दिशा देने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने आपसी सहमति और एकजुटता के साथ आगामी कार्ययोजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।









