NEWS BY-भरत दुर्गम(vihaan) बस्तर को मिली बड़ी सौगात, सांसद के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात।

NEWS BY-BHRAT DURGAM{VIHAAN}

 

बस्तर को बड़ी सौगात! सांसद महेश कश्यप के प्रयासों से जगदलपुर- सुकमा मार्ग का होगा चौड़ीकरण, महाराणा प्रताप चौक पर बनेगा फ्लाईओवर


नई दिल्ली/जगदलपुर, 1 जुलाई 2025
बस्तर के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बस्तर सांसद महेश कश्यप को पत्र लिखकर सूचित किया है कि उनके द्वारा उठाए गए प्रस्तावों को मंत्रालय ने संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

कश्यप द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 2024 को भेजे गए पत्र के जवाब में मंत्री गडकरी ने सूचित किया है कि:राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 के रायपुर-जगदलपुर खंड (81.5 किमी से 298 किमी तक) तथा जगदलपुर-सुकमा-कोंटा मार्ग (14.2 किमी से 184.8 किमी तक) को चार लेन मय पेव्ड शोल्डर के रूप में विकसित करने के लिए 2024-25 के वार्षिक योजना में शामिल किया गया है।

महाराणा प्रताप चौक, जगदलपुर पर फ्लाईओवर के निर्माण सहित उस क्षेत्र के समुचित एलाइन्मेंट एवं चौड़ीकरण कार्य को डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) के अनुसार शीघ्र स्वीकृत किया जाएगा।

यह निर्णय बस्तर के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल यातायात की सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

सांसद महेश कश्यप ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया

 

और इसे बस्तरवासियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि “यह परियोजनाएं वर्षों से लंबित थीं, जिन्हें अब मूर्त रूप मिलने जा रहा है।”

 

यह खबर बस्तर में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत मानी जा रही है।


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles