News by:- Bharat Vihaan durgam:- हमने बीजापुर में यंग टीम उतारी है, चिंता मत करो – मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल कोंडापल्ली गांव पहुंचे थे। वहां आयोजित समाधान शिविर (जन चौपाल) में पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे सीधा संवाद किया।

​इस चौपाल के दौरान बीजापुर के कलेक्टर (Vishwdeep IAS) और SP सहित जिला प्रशासन की युवा टीम की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से कहा:

“अभी देखिए (बीजापुर में) जवान कलेक्टर भेजे हैं, जिला पंचायत सीईओ भी… सब पूरा यंग लोगों की टीम है। डीएफओ, एसपी सब लोग यंग हैं। ये लोग दौड़-दौड़ के काम करेंगे, है ना? तो आप लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सब आप लोगों का काम बनेगा।”

​मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कलेक्टर विश्वदीप और एसपी सहित जिले के सभी युवा अधिकारी क्षेत्र की समस्याओं का तेजी से निराकरण करेंगे और विकास कार्यों जैसे कि हर घर तक बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस बयान बाद बीजापुर में जवान कलेक्टर विश्वदीप को भेजें है  हैं, जिसमें उन्होंने बीजापुर के कलेक्टर विश्वदीप (IAS) और एसपी ड्रा जितेंद्र यादव  सहित युवा टीम के काम करने के अंदाज के बारे में स्थानीय ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।आपको बता दे कि नवनियुक्त कलेक्टर विश्वदीप बीजापुर आते ही नक्सल मुक्त होने के बाद नक्सल के इलाके का सबसे ज्यादा दौरा किये जिसमे बीजापुर sp डॉ जितेंद्र यादव साथ रहे और sp और कलेक्टर ने मिलकर सड़क का विस्तार किया ताकि विकास की बयार उन इलाके तक पहुँचे जो अंधेरे के साय में रहे है।आपको बता दे कि बीजापुर कलेक्टर 2019 बैच के अधिकारी है तो वही बीजापुर sp ड्रॉ जितेन्द्र यादव 2018 बैच के अधिकारी है।दोनों के समन्वय से अंदुरूनी इलाके सीधा अब बीजापुर से जुड़ रहे है।

 


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles