कलेक्टर विश्वदीप के छक्के से हुई फाइनल की शुरुआत, चिकटराज ने आठवें ओवर में जीतकर जीता शहीद कप 2026

भरत विहान दुर्गम news by..

कलेक्टर विश्वदीप के छक्के से हुई फाइनल की शुरुआत, चिकटराज ने आठवें ओवर में जीतकर जीता शहीद कप 2026

बीजापुर। शहीद दिनेश नाग एवं स्वर्गीय बलवंत रावल की स्मृति में चिकटराज क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “शहीद कप 2026” का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की 32 टीमों ने हिस्सा लिया।

रोमांचक मुकाबलों के बाद आवापल्ली और चिकटराज की टीमें फाइनल में पहुंचीं।फाइनल मुकाबले के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर विश्वदीप ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस की प्रक्रिया संपन्न कराई।

चिकटराज भी विजेता टीम फ़ाइनल।

इस दौरान कलेक्टर विश्वदीप ने स्वयं बल्ला थामकर शानदार छक्का लगाते हुए फाइनल मुकाबले की शुरुआत की, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में नक्सल ऑप्स अधिकारी सुदीप सरकार, तहसीलदार पी.आर. सलाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बी.आर. पुजारी, पत्रकार भरत दुर्गम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।टॉस जीतकर आवापल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मुकाबले में आवापल्ली ने प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिकटराज की टीम ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी। शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबला जीतकर शहीद कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखने लायक था। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।आवापल्ली की उप विजेता टीम

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 60 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। विजेता चिकटराज टीम को 60 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता आवापल्ली टीम को 30 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा शहीदों की स्मृति को जीवित रखना है।

मुख्य बिंदु

– शहीद दिनेश नाग एवं स्व. बलवंत रावल की स्मृति में आयोजित हुआ शहीद कप 2026
– 32 टीमों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
– आवापल्ली और चिकटराज पहुंचीं फाइनल में
– कलेक्टर विश्वदीप ने टॉस कराकर छक्का लगाते हुए की फाइनल की शुरुआत
– सुदीप सरकार, पी.आर. सलाम, डॉ. बी.आर. पुजारी एवं पत्रकार भरत दुर्गम रहे मौजूद
– चिकटराज ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लक्ष्य हासिल किया- विजेता टीम को 60 हजार और उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles