News by:- Bhrat durgam जनभागीदारी प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय बीजापुर में सम्पन्न।

आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय बीजापुर में जनभागीदारी प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

NEWS BY:- Bhrat vihaan durgam 

बीजापुर। आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, बीजापुर में जनभागीदारी प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य महाविद्यालय एवं छात्रावास की शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा आधारभूत व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जनभागीदारी को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करना रहा बैठक की अध्यक्षता जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मैंथियस कुजूर ने की। बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह साहू ने महाविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी समिति के समक्ष रखी समिति के सदस्यों ने छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय एवं छात्रावास में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक एवं समाजशास्त्र विभाग के श्री ललित कुमार ठाकुर द्वारा महाविद्यालय एवं छात्रावास में समय के साथ हो रहे सकारात्मक बदलावों, छात्राओं की बढ़ती आवश्यकताओं तथा बदलते शैक्षणिक एवं सामाजिक आयामों से समिति को अवगत कराया गया।

 

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि सुरक्षित, अनुकूल एवं समग्र विकासपरक वातावरण उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।

इस दिशा में जनभागीदारी समिति का सहयोग महाविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करते हुए कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों एवं सामुदायिक सहयोग का प्रभावी उपयोग कर महाविद्यालय को और बेहतर बनाया जा सकता है बैठक में श्री जिलाराम राणा, श्री जितेंद्र हेमला, श्री सोनू पारेट, श्री संदीप तेलम, श्री दयाशंकर पटेल, श्री शेखर जुमार, श्री कृष्णा रामटेके, श्री प्रदीप वीरा, श्री दीपक लकड़ा, श्री बुधराम तेलम एवं श्रीमती रंजीता गुप्ता सहित जनभागीदारी प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे बैठक के अंत में श्री कृष्ण अंगणनपल्ली द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles