पंजीकरण के बाद बीजापुर प्रेस क्लब की पहली बैठक, संवेदनशील खबरों की रिपोर्टिंग पर होगी विशेष कार्यशाला

NEWS BY:- Bhrat durgam[Vihaan]

बीजापुर। बीजापुर प्रेस क्लब के पंजीकरण के बाद गुरुवार को प्रेस क्लब की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों के हितों और जिम्मेदार पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में सदस्यता शुल्क की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही चाइल्ड वेलफेयर, महिलाओं से जुड़े मामलों और यौन उत्पीड़न जैसे संवेदनशील प्रकरणों की रिपोर्टिंग को लेकर पत्रकारों की जिम्मेदारी और बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में खबर की जल्दबाजी से अधिक महत्वपूर्ण पीड़ित की निजता, गरिमा और सुरक्षा है। रिपोर्टिंग के दौरान पीड़ित की पहचान उजागर न हो, संवेदनशील जानकारी का अनावश्यक प्रसारण न किया जाए और कानून के साथ पत्रकारिता के नैतिक मानकों का पालन हो, यह सुनिश्चित करना जरूरी है।

इसी उद्देश्य से आगामी दिनों में पत्रकारों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों के माध्यम से संवेदनशील मामलों की रिपोर्टिंग, कानूनी प्रावधानों, पीड़ितों की गोपनीयता और जिम्मेदार पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में प्रेस क्लब को पत्रकारों के हितों के साथ-साथ निष्पक्ष, जिम्मेदार और संवेदनशील पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाले बेहतर मंच के रूप में विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पत्रकारों के पेशेवर हितों और पत्रकारिता के मानकों को मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने पर सहमति बनी।

बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन दुर्गम, उपाध्यक्ष रंजन दास, उपाध्यक्ष युकेश चंद्राकर, सह-सचिव भरत दुर्गम, कोषाध्यक्ष नितिन रोकडे, मीडिया प्रभारी सतीश अल्लूर, सह-कोषाध्यक्ष रामचंद्रम एरोला, संरक्षक पुष्पा रोकडे एवं सलमान चन्द्रगिरी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close