
उसूर जनपद अध्यक्ष बनी पूर्णिमा तेलम तो उपाध्यक्ष बने त्रिपति पुनेम।
NEWS BY:- भरत विहान दुर्गम
उसूर ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा संगटन ने पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने संभाली कमान तो बनी पूर्णिमा तेलम अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष बने त्रिपति पुनेम।

बीजापुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आज उसूर ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष के नाम पर मुहर लग गई है।आपको बता दे कि उसूर जनपद अध्यक्ष बनी पूर्णिमा तेलम और जनपद उपाध्यक्ष बने

त्रिपति पुनेम।अध्यक्ष पद के लिए बहुत से लोग रेस में नजर आ रहे थे पर जैसी जैसी भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व में नाम को लेकर चर्चा हुई वैसे वैसे सर्वे के माध्यम से आख़िर कार भाजपा संगठन ने इन दो नाम पर मुहर लगा दी है।आज उसूर जनपद सदस्य ने वोटिंग करके अध्यक्ष उपाध्यक्ष को जनपद में अधिकारियो के समक्ष चुना।आवापल्ली क्षेत्र क्रमाक 03 से जनपद सदस्य के लिए पूर्णिमा तेलम ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।वही जनपद सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमाक 04 से त्रिपति पुनेम ने चुनाव लड़ा था जो कि बासागुड़ा ,मुर्दोण्डा इन इलाकों से जीत कर आये थे।आज उसूर ब्लॉक में जनपद में भाजपा ने बनाया अपनी कब्जा।भाजपा को जनपद में कमान मिलने पर भाजपा के लोगो मे कॉपी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उसूर जनपद अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष के लिए भाजपा संगठन ने पर्यवेक्षक बनाकर बीजापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार को भेजा था।जिनकी उपस्थित में भाजपा से अधिकृत प्रत्यासी पूर्णिमा तेलम को अध्यक्ष बनाया गया साथ मैं मौजूद रहे जागर लक्षमैंय्या।










